नोएडा (25 मार्च 2025): भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष महेश चौहान के निवास पर सोमवार, 24 मार्च को आगामी कार्यक्रमों के निमित्त बैठक का आयोजन किया। जिला प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह आज 25 शिल्प हाट से कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगें।
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित कर रही है और इस अभियान को 8 वर्ष की उपलब्धियां का उत्सव अभियान कहा जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी जिला स्तर पर कार्यशाला आयोजित करके सभी जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को पार्टी की 8 वर्ष की उपलब्धियां से अवगत कराएगी। इसमें प्रमुख रूप से जिला स्तर पर प्रेस वार्ता विधानसभा स्तर पर। प्रेस वार्ता के साथ-साथ लाभार्थी मिले,घर-घर संपर्क अभियान, प्रथम चरण तथा 6 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के दिन से घर-घर संपर्क अभियान का द्वितीय चरण प्रारंभ किया जाएगा।
भाजपा व्यापक रूप से विधानसभा स्तर पर विकास गोष्ठियों का आयोजन करेगी, बाइक रैली के माध्यम से युवाओं को भी पार्टी की 8 वर्ष की उपलब्धियां से परिचित कराया जाएगा। कार्यक्रमों की इसी श्रृंखला में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा तथा महिला जनसंपर्क अभियान भी चलाया जाएगा।
विभिन्न अभियानों के माध्यम से पार्टी लाभार्थी वर्ग से संपर्क कर, चौपाल इत्यादि कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां से सभी को अवगत कराएगी। प्रदेश सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियां का उत्सव अभियान के जिला संयोजक जिला महामंत्री उमेश त्यागी एवं सहसंयोजक जिला उपाध्यक्ष महेश अवाना को बनाया गया है।
बैठक में चंदगीराम यादव, डिम्पल आनन्द, मनीष शर्मा, गिरिजा सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, गिरीश कोटनाला, विनोद शर्मा, राजकुमार झा, प्रमोद बहल, अमरीश त्यागी, चमन अवाना, एस.पी चमोली, उमेश यादव, ओमवीर अवाना, हर्ष चतुर्वेदी, शारदा चतुर्वेदी, प्रज्ञा पाठक, राजिंदर अवाना, सचिन अंबवता, पूनम सिंह, प्रदीप चौहान, रामकिशन यादव, गौतम शर्मा, दिनबंधु, सत्यनारायण महावार, नीरज चौधरी, गोपाल गौड़, रवि यादव, मनोज चौहान, शिवांश श्रीवास्तव, मल्लिकेश्वर, अहसान खान, प्रसंजित मित्रा, देवेंद्र शर्मा, अनिल पेशावरिया इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।