यमुना प्राधिकरण ने शासन-प्रशासन के साथ मिलकर की बड़ी कार्रवाई, 32 अवैध निर्माणों चलाया बुलडोजर

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (25 मार्च 2025): यमुना प्राधिकरण ने शासन- प्रशासन अधिकारियों के साथमिलकर एक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के पास बड़ी कार्रवाई की है।‌ बता दें कि थाना जेवर क्षेत्र के ग्राम साबोता मुस्तफाबाद, किशोरपुर व रामनेर परगना, जेवर तहसील में अधिकारियों की बिना अनुमति के चल 32 अवैध निर्माणों को बुलडोजर सें ध्वस्त किया।

पुलिस ने मिली जानकारी देते हुए बताया कि कुछ समय पूर्व संज्ञान में आया कि यमुना प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के अन्तर्गत भिन्न भिन्न जमीनों पर भू स्वामी द्वारा बिना उच्चाधिकारियों की अनुमति के बिना अवैध निर्माण कार्य किये जा रहे है। यह कृत्य उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास अधि0 1976 का उल्लंघन है। इस सम्बन्ध में उच्चाधिकारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाकर स्थल निरीक्षण कराया गया। अवैध निर्माण कार्य कर रहे भू स्वामियो को नोटिस प्रदान किए गए फिर भी भू स्वामीयो द्वारा अवैध निर्माण कार्य रोका नही गया।

सोमवार, 24 मार्च को शैलेन्द्र सिंह ओ.एस.डी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के नेतृत्व में अभय सिंह उपजिलाधिकारी जेवर, दुर्गेश सिंह उपजिलाधिकारी एयरपोर्ट, शिव अवतार सिंह उपजिलाधिकारी यीडा व सार्थक सैंगर सहायक पुलिस आयुक्त जेवर, संजय कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जेवर ने पुलिस बल के संयुक्त टीम बनाकर यमुना प्राधिकरण के थाना जेवर क्षेत्र के ग्राम साबोता मुस्तफाबाद, किशोरपुर व रामनेर परगना, जेवर तहसील, जेवर जिला गौतमबुद्ध नगर के भिन्न भिन्न खसरा संख्या में भूमि अधिसूचित पर चल अवैध निर्माण को रोका।

1.खसरा संख्या 465 (भाग 01) क्षेत्रफल 0.8470 हेक्टेयर स्थित ग्राम किशोरपुर भू स्वामी निर्मला देवी निवासी सब्जी मण्डी खुर्जा बुलंदशहर, बालकरन निवासी ग्राम मुकिमपुर सिवारा जेवर, संतोष कुमार निवासी मुकिमपुर सिवारा जेवर।

2.खसरा संख्या 465 (भाग 02) क्षेत्रफल 0.8470 हेक्टेयर स्थित ग्राम किशोरपुर भू स्वामी उर्मिला देवी निवासी सब्जी मण्डी खुर्जा बुलंदशहर, बालकरन निवासी ग्राम मुकिमपुर सिवारा जेवर, संतोष कुमार निऊ मुकिमपुर सिवारा।

3.जेवर खसरा संख्या 466 क्षेत्रफल 0.2880 हेक्टेयर स्थित ग्राम किशोरपुर भू स्वामी विजय भारती निवासी दादरी गौतमबुद्ध नगर

4.खसरा संख्या 467 रकबा 0.6580 हेक्टेयर स्थित ग्राम किशोरपुर भू स्वामी अरविन्द कुमार निवासी बनवारीवास जेवर, सौमोती निवासी बनवारीवास जेवर, अली मौहम्मद निवासी किशोरपुर जेवर, मेहरूनिशा निऐ नगला फूल खाँ जेवर, मैहमूदा निवासी ग्राम भाटवाडा मेरठ, कुसुम देवी निवासी ग्राम कुरैब जेवर, सवीला बेगम निवासी किशोरपुर जेवर, मरियम निवासी किशोरपुर जेवर, अफसरी निवासी नगला फूल खाँ जेवर, सुशीला निवासी सेक्टर जीटा ग्रेटर नोएडा, नुजहत जहाँ निवासी जैदी नगर सोसाईटी मेरठ, मुन्नी निवासी किशोरपुर जेवर, सहीदा निवासी किशोरपुर जेवर, किशोरपुर जेवर, समसू निवासी किशोरपुर।

5.जेवर खसरा संख्या 468 क्षेत्रफल 0.6580 हे0 स्थित ग्राम किशोरपुर जेवर भू स्वामी कपिल देव निवासी बीरमपुर जेवर,प्रीति बंसल निवासी मौहल्ला काजीवाडा जेवर, अभिषेक गोयल निवासी बहुबली पार्क दिल्ली, हरिओम बंसल निवासी सुभाष पार्क शाहदरा दिल्ली, अजय कुमार निवासी मौ० बनीइसराईल जेवर, एकता बंसल निवासी केशवपुरम पश्चिमि दिल्ली, सोनाली निवासी लुधियाना पंजाब, उर्मिला जैन निवासी शाहदरा पूर्वी दिल्ली और महेश सिंह निवासी बनीइसराईल।

6.जेवर खसरा संख्या 155 क्षेत्रफल 2.0440 हे0 स्थित ग्राम साबौता जेवर भू स्वामी कृष्णा देवी आदि 10 भू स्वामी यीडा अधिसूचित क्षेत्र पर निर्माणाधीन बहुमंजली मकानो के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

सम्पूर्ण कार्यक्रम में शान्ति व्यवस्था बनी रही। किसी प्रकार को कोई भी अवरोध उत्पन्न नही हुआ।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।