दिल्ली सरकार ने पेश किया 1 लाख करोड़ रुपये का बजट, शिक्षा और स्वास्थ्य पर खास जोर
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (25/03/2025): दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 24,000 करोड़ रुपये अधिक है। यह बजट 2024-25 के 76,000 करोड़ रुपये और 2024-25 के संशोधित 69,500 करोड़ रुपये के बजट से 31.58% और 43.88% अधिक है। इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, शहरी विकास और जल आपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर खास ध्यान दिया गया है।
बजट का मुख्य ढांचा:
दिल्ली सरकार के इस बजट को मुख्य रूप से दो भागों में विभाजित किया गया है:
राजस्व बजट: ₹71,884.52 करोड़
पूंजीगत बजट: ₹28,115.48 करोड़
इसके अलावा, योजनाओं, कार्यक्रमों और परियोजनाओं पर ₹59,300 करोड़ और स्थापना बजट के रूप में ₹40,700 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
आय के प्रमुख स्रोत:
दिल्ली सरकार के 1 लाख करोड़ रुपये के बजट की फंडिंग मुख्य रूप से विभिन्न करों और केंद्र सरकार से मिलने वाली सहायता से होगी।
1. कर राजस्व: ₹68,700 करोड़
जीएसटी: ₹41,000 करोड़
वैट: ₹8,000 करोड़
स्टांप एवं पंजीकरण शुल्क: ₹9,000 करोड़
राज्य उत्पाद शुल्क: ₹7,000 करोड़
वाहन कर: ₹3,700 करोड़
2. गैर-कर राजस्व: ₹750 करोड़
3. छोटी बचत से ऋण: ₹15,000 करोड़
4. ऋण व अग्रिमों की वसूली: ₹109.55 करोड़
5. केंद्र प्रायोजित योजनाएं: ₹4,127.82 करोड़
6. गृह मंत्रालय से सामान्य केंद्रीय सहायता एवं अन्य अनुदान: ₹968.01 करोड़
7. केंद्रीय सड़क निधि: ₹1,000 करोड़
8. भारत सरकार से पूंजीगत परियोजनाओं के लिए अनुदान: ₹6,000 करोड़
9. बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं के लिए निधि: ₹380 करोड़
10. प्रारंभिक शेष राशि: ₹2,964.62 करोड़
विभिन्न क्षेत्रों के लिए आवंटन:
दिल्ली सरकार के बजट में विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए निम्नलिखित आवंटन किया गया है:
शिक्षा क्षेत्र: ₹19,291 करोड़ (19.29%)
स्वास्थ्य क्षेत्र: ₹12,893 करोड़ (12.89%)
परिवहन क्षेत्र (सड़क एवं पुल सहित): ₹12,952 करोड़ (12.95%)
आवास एवं शहरी विकास: ₹10,694 करोड़ (10.69%)
जल आपूर्ति एवं स्वच्छता: ₹9,000 करोड़ (9.00%)
सामाजिक कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा: ₹10,597 करोड़ (10.59%)
बिजली क्षेत्र: ₹3,843 करोड़ (3.84%)
कृषि, ग्रामीण विकास एवं सिंचाई: ₹1,758 करोड़ (1.76%)
ऋण भुगतान: ₹4,642 करोड़ (4.64%)
ब्याज भुगतान: ₹2,246 करोड़ (2.25%)
राजकोषीय स्थिति:
राजस्व अधिशेष: ₹9,661.31 करोड़
राजकोषीय घाटा: ₹13,702.95 करोड़
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।