नोएडा (24 मार्च 2025): नोएडा में महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन ने 9 नए पिंक बूथ स्थापित करने की घोषणा की है। इन नए बूथों का उद्घाटन इस माह के अंत तक किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि इन नए पिंक बूथों के साथ-साथ वीडियो वॉल और नई पुलिस चौकियों का भी शुभारंभ होगा।
यह पिंक बूथ जिले के तीनों जोन में बनाए जा रहे हैं। इन बूथों की तैनाती महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, महिला पुलिसकर्मियों द्वारा की जाएगी। पहले से जिले में 14 पिंक बूथ संचालित हो रहे थे, अब कुल संख्या बढ़कर 23 हो जाएगी। इन बूथों का उद्देश्य महिलाओं को एक सुरक्षित वातावरण मुहैया कराना है, जहाँ वे अपनी समस्याओं का समाधान महिला पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद करके पा सकें।
नई पिंक बूथों में महिलाओं के लिए कई सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इनमें रेस्ट रूम, वॉशरूम, शिकायत कक्ष, किचन और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था शामिल होगी। इसके अलावा, इन बूथों में पुलिस के पास होने वाले सभी संचार उपकरण भी उपलब्ध होंगे, जिससे महिलाओं की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी।
इसके साथ ही, जिले के सभी थानों में वीडियो वॉल भी स्थापित की गई हैं। इन टीवी स्क्रीन के माध्यम से पुलिस थाने क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से पर नजर रख सकेगी, जो न केवल अपराध को नियंत्रित करने में मदद करेगी, बल्कि अपराध के खुलासे में भी अहम भूमिका निभाएगी। इन पिंक बूथों और पुलिस चौकियों के निर्माण में स्थानीय निवासियों की राय को प्राथमिकता दी गई है, ताकि ये बूथ और चौकियां उन स्थानों पर स्थापित की जा सकें, जहाँ उनकी सबसे अधिक आवश्यकता है। यह कदम महिला सुरक्षा को और बढ़ावा देने के साथ-साथ नोएडा में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।