नोएडा (24 मार्च, 2025): नोएडा सेक्टर-75 स्थित मून क्लाउड बैंक्वेट हॉल में भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार दिवस पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद संजय जयसवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा और नोएडा महानगर भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेश चौहान मौजूद रहे।
सांसद संजय जयसवाल ने बिहार की सांस्कृतिक विरासत और प्रवासी बिहारी समुदाय के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि बिहार ने भारत के गौरवशाली इतिहास के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है और प्रवासी बिहारियों को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने के लिए अपने परिचितों से संपर्क करने का अनुरोध किया।
डॉ. महेश शर्मा ने बिहार और नालंदा की सांस्कृतिक धरोहर पर प्रकाश डालते हुए प्रवासी बिहारी समुदाय से आग्रह किया कि वे भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है और इसमें बिहार के लोगों का योगदान महत्वपूर्ण है।
महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि बिहार के लोग शिक्षा, व्यवसाय, आईटी, प्रशासन और निर्माण कार्यों में अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने प्रवासी बिहारियों से अपील की कि वे अपने राज्य के विकास में भागीदार बनें और भाजपा को समर्थन दें।
प्रेस वार्ता में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।