जिम कॉर्बेट में अपना आशियाना बनाने का मौका, Pariwar Estates के MD पंकज भारद्वाज ने बताई खास योजना

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (06/11/2026): दिल्ली-एनसीआर की भागदौड़ और प्रदूषण से दूर प्रकृति के बीच अपना आशियाना बनाने की चाह रखने वालों के लिए जिम कॉर्बेट में एक नया प्रोजेक्ट पेश किया गया है। Pariwar Estates की ओर से कॉर्बेट क्लब एंड रिजॉर्ट नाम से एक रिजॉर्ट स्टाइल डेवलपमेंट तैयार किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट में आवासीय प्लॉट, विला और होटल अपार्टमेंट्स की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है।

टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत करते हुए Pariwar Estates के एमडी पंकज भारद्वाज ने बताया कि उनकी कंपनी पिछले करीब 30 वर्षों से रियल एस्टेट के क्षेत्र में काम कर रही है। पिछले तीन वर्षों से कंपनी उत्तराखंड और जिम कॉर्बेट में रियल एस्टेट डेवलपमेंट के क्षेत्र में सक्रिय है। उन्होंने बताया कि कॉर्बेट क्लब एंड रिजॉर्ट को इस तरह विकसित किया जा रहा है, जहां लोगों को प्रकृति के करीब रहने का अनुभव मिल सके। प्रोजेक्ट के आसपास पहाड़, नदी और स्वच्छ पानी की धारा मौजूद है, जिसे रिवर फ्रंट के रूप में विकसित किया जा रहा है।

पंकज भारद्वाज ने बताया कि दिल्ली से लगभग 235 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जिम कॉर्बेट तक करीब साढ़े तीन घंटे में पहुंचा जा सकता है। कंपनी का उद्देश्य लोगों को ऐसा सेकंड होम उपलब्ध कराना है, जहां परिवार छुट्टियां बिताने के साथ प्राकृतिक वातावरण का आनंद ले सके। उन्होंने बताया कि जब परिवार प्रॉपर्टी का इस्तेमाल नहीं करेगा, तब उसे Airbnb के माध्यम से किराये पर दिया जा सकता है या कंपनी की हॉस्पिटैलिटी टीम को संचालन के लिए सौंपा जा सकता है, जिससे प्रॉपर्टी से आमदनी का अवसर भी मिल सके।

दिवाली के अवसर पर कंपनी ने ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी पेश किए हैं। पंकज भारद्वाज के अनुसार, यह ऑफर नवंबर के अंत तक बढ़ाया गया है। इसके तहत प्रत्येक खरीद पर 10 ग्राम सोने का सिक्का दिया जा रहा है। वहीं, यदि ग्राहक तीन महीने के भीतर 70 प्रतिशत भुगतान कर देते हैं, तो प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री का खर्च कंपनी वहन करेगी। इसके अलावा चैनल पार्टनर्स के लिए प्रत्येक बुकिंग पर इंटरनेशनल टूर पैकेज और फेसबुक, मेटा व इंस्टाग्राम पर विज्ञापन खर्च का 50 प्रतिशत भुगतान करने की योजना भी रखी गई है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रॉपर्टी खरीदने से पहले एक बार प्रोजेक्ट का दौरा जरूर करें। कंपनी की ओर से वहां होमस्टे की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जहां इच्छुक ग्राहक निःशुल्क ठहरकर आसपास के प्राकृतिक वातावरण, नदी और जंगल का अनुभव ले सकते हैं। पंकज भारद्वाज ने कहा कि उनका प्रयास है कि ग्राहक प्रॉपर्टी खरीदने का निर्णय लेने से पहले वहां के माहौल और सुविधाओं को खुद महसूस करें।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।