गौतमबुद्धनगर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा, (23 मार्च 2025): उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य का आज जनपद गौतमबुद्धनगर में भव्य स्वागत किया गया। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, विधायक दादरी तेजपाल नगर, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, बादलपुर मंडल अध्यक्ष महेंद्र नागर सहित सभी कार्यकर्ताओं ने लाल कुआं स्थित रूपचंद फार्म हाउस, जीटी रोड पर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान बड़े पुष्पहार और बुके भेंट कर उपमुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। मौके पर मुख्य रूप से देवा भाटी, पवन रावल, वीरेंद्र भाटी, कर्मवीर आर्य, अरुण प्रधान, अर्पित तिवारी, बलराज भाटी, सरजीत नागर, ओमकार भाटी, आनंद वर्धन चंदेल, संचित पंडित, उमेश भाटी, नीतेश भाटी, आशु कौशिक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के हर नागरिक के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार की नीतियों का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचाना ही पार्टी का संकल्प है।
गौतमबुद्धनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के इस जोश और उत्साह ने यह स्पष्ट कर दिया कि आने वाले चुनावों में पार्टी और मजबूत होकर उभरेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।