शारदा विश्वविद्यालय में नॉर्थ ईस्ट कल्चरल फेस्ट ‘बेलियेटस’ का सफल आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (22 मार्च 2025): ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में आठवें नॉर्थ ईस्ट कल्चरल फेस्ट ‘बेलियेटस’ का शानदार आयोजन हुआ। इस उत्सव में पूर्वोत्तर भारत की विविध सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं का अद्वितीय संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता, प्रो चांसलर वाईके गुप्ता, वाइस चांसलर डॉ. सिबाराम खारा और जीबीयू के वीसी प्रोफेसर राणा प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान, विभिन्न नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल छू लिया। असम, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, नागालैंड और मेघालय जैसे राज्यों से आए छात्रों ने अपनी सांस्कृतिक विविधताओं का प्रदर्शन किया। असम के छात्रों ने पारंपरिक बिहू नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जबकि अरुणाचल प्रदेश के छात्रों ने अपने पारंपरिक नृत्यों से समां बांध दिया। इस आयोजन में पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धारा का जीवंत चित्रण हुआ।

मुख्य अतिथि मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने शारदा विश्वविद्यालय की सराहना करते हुए कहा, इस तरह के आयोजनों से देश के विभिन्न हिस्सों के छात्रों को नॉर्थ ईस्ट की सांस्कृतिक विविधताओं और जीवनशैली से परिचित होने का एक अद्वितीय अवसर मिलता है। विश्वविद्यालय का इंफ्रास्ट्रक्चर और शिक्षा प्रणाली उच्च मानकों की है। यहां छात्रों को एक परिवार की तरह रखा जाता है और उनका समग्र विकास होता है। उन्होंने शारदा विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए योगदान की भी प्रशंसा की और कहा, शारदा के हेल्थ सिटी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की सुविधाएं वर्ल्ड क्लास हैं। मैंने पूरी दुनिया में यात्रा की है, लेकिन ऐसा अस्पताल कहीं नहीं देखा।

शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता ने इस आयोजन की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए कहा, हमारा विश्वविद्यालय विभिन्न राज्यों के छात्रों को एक मंच पर लाकर उनकी लोक कला और संस्कृति को उजागर करता है। ऐसे आयोजनों से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने यह भी कहा कि नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक समृद्धि न केवल देश में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचानी जाती है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर डॉ. परमानंद, एडमिशन डायरेक्टर डॉ. राजीव गुप्ता, पीआर डायरेक्टर डॉ. अजीत कुमार, डिप्टी रजिस्ट्रार एहतेशाम और अन्य विभागों के प्रमुख और डीन भी उपस्थित रहे।।

8th North East Cultural Fest ‘Belliatus Cultura’ Shines at Sharda University | Photo Highlights


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।