रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने किया वृक्षारोपण
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा, (21 मार्च 2025): पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम आज 21 मार्च, शुक्रवार सुबह 10 बजे आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, सेक्टर P4 में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष कपिल गुप्ता ने बताया कि रोटरी क्लब समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। इस पहल के तहत आज वृक्षारोपण किया गया, जिसमें आम, जामुन, आंवला, नीम, बोटल पाम, नींबू और विभिन्न प्रकार के फूलों सहित कुल 75 पौधे लगाए गए। इन पौधों के माध्यम से पर्यावरण को संरक्षित करने और हरियाली बढ़ाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष विकास गर्ग, मुकुल गोयल, कपिल गुप्ता, विनय गुप्ता, मोहित बंसल, कपिल गर्ग, अशोक सेमवाल, मनु जिंदल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं, आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से डायरेक्टर मेजर जनरल राजेंद्र बाना, कर्नल दिनेश कुमार त्यागी, डॉ. श्यामली सत्पथी, डॉ. अनुभव वर्मा और डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।
सभी उपस्थित लोगों ने वृक्षारोपण के महत्व पर जोर देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जुड़ने की अपील की। इस पहल के माध्यम से रोटरी क्लब और आर्मी इंस्टीट्यूट ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।