ग्रेटर नोएडा, (20 मार्च 2025): ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 कम्युनिटी सेंटर में भारतीय धरोहर विचार मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा में भक्तिमय उत्साह चरम पर रहा। श्रद्धालु भक्तगण भजन-कीर्तन पर झूम उठे, पुष्पों, मिष्ठानों और खिलौनों की वर्षा से कथा स्थल का वातावरण अलौकिक हो गया। जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण और जय श्रीहरि के गगनभेदी जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

कथा के दौरान आचार्य पवन नंदन जी ने श्रीराम जन्म, श्रीकृष्ण अवतार, प्रहलाद चरित्र, हिरण्यकश्यप वध, गजेंद्र मोक्ष, देवासुर संग्राम, अमृत मंथन, बलि-वामन चरित्र और सूर्य-चंद्र वंश की कथा का दिव्य वर्णन किया। गोस्वामी तुलसीदास के दोहों के माध्यम से उन्होंने श्रीहरि के जन्म से लेकर लव-कुश कथा को संगीतमय रूप में प्रस्तुत किया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर कथा स्थल गोकुल सा प्रतीत हुआ और श्रीराम जन्म के दौरान पूरा परिसर अवधपुरी बन गया।
आचार्य पवन नंदन ने अपने प्रवचन में संध्या काल में चार कार्यों को वर्जित बताया—शयन करने से रोग, भोजन से क्लेश, रतिक्रिया से दुष्ट संतान और पढ़ाई से स्मरणशक्ति क्षीण होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से इन गलतियों से बचने की प्रेरणा दी।

कथा के आरंभ में मुख्य यजमान नरेश गुप्ता, दैनिक यजमान नवीन जिंदल, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, सत्यप्रकाश अग्रवाल ने हरिद्वार से पधारे आचार्य पवन नंदन जी का अभिनंदन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
17 से 23 मार्च 2025 तक आयोजित इस भव्य कथा का उद्देश्य प्राचीन भारतीय ज्ञान की समृद्ध धरोहर को संरक्षित करना और निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा का प्रचार-प्रसार करना है।
आज की कथा में एडीएम बच्चू सिंह, प्रमोद चौहान, सरोज तोमर, विनीता शर्मा, ममता सिंह, पूनम अग्रवाल, रश्मि अरोड़ा, संजय सूदन, गौरव उपाध्याय, नवनीत गुप्ता, डी. के. अरोड़ा, अनुज उपाध्याय, कौशल गुप्ता, कपिल कृष्णा, शरद त्यागी, मुकुल गोयल, सतीश गुप्ता, गिरीश जिंदल, रवि जिंदल, देवराज बंसल समेत कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

इसके अलावा, नोएडा से पधारे वरिष्ठ समाजसेवी और भारत विकास परिषद के केंद्रीय वित्त मंत्री महेश बाबू गुप्ता, सुरेंद्र चौहान और राकेश चौहान ने भी कथा में भाग लिया और धर्ममय वातावरण का आनंद उठाया।
भागवत कथा के इस आयोजन ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का अमूल्य उपहार प्रदान किया, जिसमें गजेन्द्र मोक्ष का पाठ सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति का संदेश लेकर आया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।