बीजेपी नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प, कार्यकर्ताओं में उत्साह
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (20 मार्च, 2025): नोएडा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए महानगर अध्यक्ष के रूप में महेश चौहान की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है। अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर महेश चौहान ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर पूरी तरह खड़ा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता होगी।
महेश चौहान इससे पहले भी पार्टी संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने किसान मोर्चा को संगठित करने और चार महीने तक धरना प्रदर्शन का नेतृत्व करने जैसी जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य पार्टी को हर स्तर पर मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखना है।
अपने नए पद की जिम्मेदारी को लेकर महेश चौहान ने कहा कि उन्हें किसी तरह की कठिनाई नहीं होगी, क्योंकि वे पहले से ही नोएडा के गांवों और शहरी क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से जुड़े हुए हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संगठित करने और उनकी क्षमताओं के अनुसार उन्हें जिम्मेदारी देने का संकल्प लिया।
महेश चौहान ने कहा कि वे जनसमस्याओं को हल करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। उन्होंने विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं को भी भाजपा की विचारधारा से जोड़ने की बात कही। अंत में, उन्होंने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे और पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।