ग्रेटर नोएडा पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर, 06 मोबाइल, चोरी की बाइक और नकदी बरामद

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा, (19 मार्च 2025): थाना सूरजपुर पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी और स्नैचिंग किए गए 06 मोबाइल फोन, एक चोरी की मोटरसाइकिल, 1500 रुपये नकद (जो चोरी किए गए मोबाइल बेचकर प्राप्त हुए थे) और एक धारदार चाकू बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 18 मार्च को लोकल इंटेलिजेंस और गुप्त सूचना के आधार पर सूरजपुर पुलिस ने पेट्रोल पंप से दुर्गा गोलचक्कर की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर दबिश देकर आरोपी विशाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी मनीष के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन चोरी और स्नैच करता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि हाल ही में डेल्टा-3 इलाके से रेडमी नोट मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। बाद में, उसने यह मोबाइल बेच दिया और उसके हिस्से के रूप में 1500 रुपये मिले, जो पुलिस ने बरामद कर लिए।

फिलहाल, पुलिस आरोपी के अन्य साथी मनीष की तलाश में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उन्होंने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। इस सफलता के बाद पुलिस क्षेत्र में सक्रिय अन्य स्नैचर्स और चोर गिरोहों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।