सत्येंद्र जैन पर सीसीटीवी घोटाले में एसीबी ने दर्ज की एफआईआर, भाजपा ने किया स्वागत
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली, (19 मार्च, 2025): दिल्ली में सीसीटीवी घोटाले से जुड़े मामले में एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है, आगे और भी घोटाले सामने आएंगे, जिन्हें केजरीवाल सरकार ने दबा रखा था।
वीरेंद्र सचदेवा के अनुसार, केजरीवाल सरकार ने 2017-18 में एक निजी कंपनी बीईएल को सीसीटीवी लगाने का 571 करोड़ रुपये का ठेका दिया था। इस प्रोजेक्ट में देरी होने के कारण 2019 में कंपनी पर 16 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद सत्येंद्र जैन ने 7 करोड़ रुपये की रिश्वत लेकर यह जुर्माना माफ कर दिया।
इस मामले की शिकायत कई विभागीय सूत्रों के अलावा भाजपा नेता मनोज तिवारी ने की थी, जिसके बाद यह जांच एसीबी तक पहुंची। 2023 में एसीबी ने अपनी जांच पूरी कर ली थी, लेकिन भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल सरकार की लीपापोती के कारण एफआईआर दर्ज नहीं हो पा रही थी।
अब जब एफआईआर दर्ज हो चुकी है, भाजपा को उम्मीद है कि सीसीटीवी प्रोजेक्ट से जुड़े अन्य घोटालों का भी पर्दाफाश होगा। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के कई फैसलों की जांच होनी चाहिए, ताकि जनता को सच का पता चल सके।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।