भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा का महिला मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत
टेन न्यूज नेटवर्क
गौतमबुद्धनगर, (18 मार्च 2025): भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा का आज उनके निवास सेक्टर ईटा में भव्य स्वागत किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की टीम और आर्य समाज मंदिर सूरजपुर के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें शुभकामनाएँ दीं और बुक्के भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की बहनों और आर्य समाज मंदिर सूरजपुर के पदाधिकारियों ने अभिषेक शर्मा को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने की उम्मीद जताई। क्षेत्र की अनेक मातृशक्ति व गणमान्य नागरिक भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
अपने स्वागत समारोह में अभिषेक शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “महिला मोर्चा व आर्य समाज मंदिर सूरजपुर के सभी पदाधिकारियों और बहनों का मैं हृदय से धन्यवाद करता हूँ। भाजपा की रीति-नीति और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए हम सभी मिलकर कार्य करेंगे। हमारा लक्ष्य उत्तर प्रदेश में 2027 में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाना है, और इसके लिए हम पूरी निष्ठा से कार्यरत रहेंगे।”
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पंडित भूदेव शर्मा, धर्मवीर आर्य, महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी तोमर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, सत्यपाल शर्मा, जयदेव शर्मा, देवदत्त शर्मा, राजबाला चौधरी, संगीता रावल, राजकुमारी शर्मा, शशि कौशिक, रीना सिंह, अंजना त्यागी, अनीता शिसोदिया, प्रीति बघेल, बॉबी देवी, अर्पणा सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
इस सम्मान समारोह में उपस्थित जनसमूह ने भाजपा की आगामी रणनीति पर चर्चा की और पार्टी की मजबूती के लिए प्रतिबद्धता दोहराई। यह आयोजन क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नए जोश का संचार करने वाला साबित हुआ।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।