यूपी सरकार ने किसानों को दी राहत, मुआवजे में वृद्धि के साथ अहम फैसला

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (17 मार्च 2025): उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रेटर नोएडा के तीन गांवों के किसानों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने आकलपुर, म्याना और मकसूदपुर के किसानों की 2.70 लाख वर्ग मीटर आबादी की ज़मीन छोड़ने का निर्णय लिया है, साथ ही मुआवजे की राशि में भी बढ़ोतरी की है। अब किसानों को 4300 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से मुआवजा मिलेगा, जो पहले से काफी अधिक है।

इस फैसले के बाद, रविवार को रबूपुरा में सैकड़ों किसानों ने खुशी के मौके पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह का भव्य स्वागत किया गया। किसानों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस निर्णय की सराहना की, जिसे किसान हितैषी बताया गया है।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि कुछ महीने पहले तीनों गांवों के किसानों ने मुआवजे और भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर चर्चा की थी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार हमेशा किसानों के कल्याण को प्राथमिकता देती रही है और इस फैसले से किसानों का हौसला बढ़ेगा।

धीरेंद्र सिंह ने कहा, किसानों ने अपनी ज़मीन देकर राज्य और देश के विकास में योगदान दिया है। जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण इसी भूमि पर हो रहा है, जिससे न केवल क्षेत्रीय विकास होगा, बल्कि पूरे प्रदेश को भी लाभ मिलेगा। किसान नेता और अन्य स्थानीय व्यक्तियों ने भी इस फैसले को ऐतिहासिक करार दिया और उम्मीद जताई कि इससे और भी किसानों को फायदा होगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।