ग्रेटर नोएडा में 5 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा, (17 मार्च 2025): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-1 स्थित कम्युनिटी सेंटर में 17 मार्च से 23 मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस आध्यात्मिक आयोजन का उद्देश्य प्राचीन भारतीय ज्ञान-संपदा का प्रचार-प्रसार करना और निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा की सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।

आज 17 मार्च को कथा स्थल से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें लगभग 250 महिलाओं ने भाग लिया। इस यात्रा का नेतृत्व कथा आयोजन समिति की मुख्य संयोजिका श्रीमती सरोज तोमर ने किया। यात्रा के दौरान आयोजन समिति के संरक्षक मंडल के प्रतिष्ठित सदस्य, जिनमें संजय सूदन, ओम प्रकाश अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, मुख्य यजमान एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष नरेश गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज सिंघल, कोषाध्यक्ष कपिल कृष्णा, संयुक्त महामंत्री नवीन जिंदल, शरद त्यागी सहित समस्त दैनिक यजमान उपस्थित रहे।

आयोजन समिति के महामंत्री प्रमोद चौहान ने बताया कि यह कथा विशेष रूप से भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की गरिमा को उजागर करने के लिए आयोजित की गई है। इस अवसर पर भारतीय धरोहर के संगठन मंत्री प्रवीण शर्मा एवं विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय शंकर तिवारी भी उपस्थित रहेंगे। आयोजन के मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल ने बताया कि इस कथा के दौरान श्रद्धालु न केवल आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करेंगे, बल्कि उन्हें आयुर्वेदिक चिकित्सा से जुड़ी निःशुल्क परामर्श सेवाएँ भी प्रदान की जाएंगी।

गौरतलब है कि यह भव्य आयोजन भारतीय धरोहर विचार मंडल, ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में किया जा रहा है। इस पावन आयोजन के माध्यम से भक्तों को श्रीमद् भागवत महापुराण का रसपान कराने के साथ-साथ धर्म, संस्कृति और आध्यात्म का संदेश देने का लक्ष्य रखा गया है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।