गौतमबुद्ध नगर, (16 मार्च 2025): आम आदमी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-8 में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अभियान में राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह, पूर्व विधायक दिलीप पांडेय और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम की सूचना मिलते ही प्रशासन ने सफाई शुरू कर दी, लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मौके पर जाकर देखा कि सफाई अधूरी थी। इसके बाद सांसद संजय सिंह और पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुद सफाई अभियान चलाया और इलाके को स्वच्छ किया।

संजय सिंह ने सरकार और विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, “सरकारें सिर्फ घोषणाएं करती हैं, लेकिन जब काम करने की बारी आती है, तो सिर्फ दिखावा करती हैं। प्रशासन को हर दिन सफाई करनी चाहिए, लेकिन यह तभी सक्रिय होता है जब हम श्रमदान करने आते हैं।” उन्होंने जनता से अपील की कि स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझें।
पूर्व विधायक दिलीप पांडेय ने कहा, “जो प्रशासन रोज सफाई नहीं कर पाता, वह हमारे आने की खबर सुनते ही सफाई शुरू कर देता है, लेकिन अधूरी छोड़ देता है।” उन्होंने इस अभियान को निरंतर चलाने की जरूरत बताई।
जिलाध्यक्ष राकेश अवाना ने इसे एक आंदोलन बताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के साथ खड़ी है और आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।
युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना ने युवाओं से आह्वान किया कि सोशल मीडिया पर बहस करने की बजाय वे ज़मीन पर उतरकर बदलाव लाने में मदद करें। वहीं, व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष छवि यादव ने व्यापारियों से सफाई में योगदान देने की अपील की।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।