महेश चौहान बने बीजेपी नोएडा महानगर अध्यक्ष, गौतमबुद्धनगर की कमान अभिषेक शर्मा को मिली

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (16 मार्च, 2025): ग्रेटर नोएडा के तिलपता स्थित भाजपा जिला कार्यालय में नोएडा महानगर और गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई। महेश चौहान को बीजेपी नोएडा महानगर अध्यक्ष और अभिषेक शर्मा को गौतमबुद्धनगर का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया।

इस अवसर पर कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने नव नियुक्त अध्यक्षों को बधाई दी और संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई। महेश चौहान और अभिषेक शर्मा ने जिम्मेदारी मिलने पर आभार व्यक्त किया और संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और टीमवर्क से काम करने का संदेश दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और नए अध्यक्षों का गर्मजोशी से स्वागत किया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।