नई दिल्ली (16 मार्च 2025): दिल्लीवासियों को वायु प्रदूषण से बड़ी राहत मिली है, क्योंकि 2020 के बाद पहली बार मार्च में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘संतोषजनक’ श्रेणी में दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शनिवार शाम छह बजे दिल्ली का AQI 84 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ स्तर पर रहा। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के मुताबिक, 2025 में यह पहला मौका है जब किसी दिन का AQI इस स्तर तक सुधरा है। बीते तीन वर्षों में 1 जनवरी से 15 मार्च के बीच किसी भी दिन की तुलना में शनिवार को दिल्ली की हवा सबसे स्वच्छ रही।
AQI के मानकों के अनुसार, 0-50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘बहुत खराब’ और 401-500 ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। मार्च में आमतौर पर हवा की गुणवत्ता मध्यम या खराब श्रेणी में रहती थी, लेकिन इस साल मौसम में बदलाव और बारिश के कारण प्रदूषण में गिरावट आई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में भी हल्की बारिश और ठंडी हवाओं के चलते AQI नियंत्रण में रहने की संभावना है, जिससे दिल्लीवासियों को स्वच्छ हवा में सांस लेने का अवसर मिलेगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।