नोएडा, (15 मार्च 2025): इस्कॉन नोएडा में शुक्रवार को श्री चैतन्य महाप्रभु का आविर्भाव दिवस गौर पूर्णिमा और होली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस भक्तिमय आयोजन में देश-विदेश से लगभग 2000 श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्ति व उल्लास से सराबोर हो गए।
उत्सव की शुरुआत सुबह 4:30 बजे भगवान के मंगल दर्शन से हुई। मुख्य कार्यक्रम शाम 5 बजे से रात 8:30 बजे तक चला। इस अवसर पर मंदिर को फूलों और विशेष साज-सज्जा से भव्य रूप से सजाया गया। भगवान को विशेष पोशाक और आभूषण पहनाए गए और पूरे वातावरण में भक्तिमय कीर्तन की गूंज सुनाई दी।

भगवान का पंचगव्य अभिषेक किया गया, जिसमें दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस और नारियल पानी का उपयोग हुआ। इसके बाद महा आरती हुई और 108 प्रकार के भोग अर्पित किए गए। इन भोगों में पारंपरिक भारतीय व्यंजन जैसे पूरी, पराठे, हलवा, गुझिया के साथ-साथ पिज्जा, पास्ता और बर्गर जैसे विदेशी व्यंजन भी शामिल थे। श्री श्री राधा गोविंद देव के अभिषेक के लिए 1000 किलो ताजे फूलों का उपयोग किया गया।
इस अवसर पर इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद के प्रिय शिष्य वैयासकी प्रभुजी विशेष रूप से उपस्थित रहे। लंदन में जन्मे वैयासकी प्रभुजी ने अपने मधुर कीर्तन से भक्तों को कृष्ण-प्रेम में सराबोर कर दिया। उनके कीर्तन पर श्रद्धालु खुद को नृत्य करने से नहीं रोक सके और पूरे माहौल में भक्ति का अद्भुत रंग बिखर गया।

उत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण फूलों की होली रही, जिसमें श्रद्धालुओं ने रंगों की जगह सुगंधित पुष्पों से होली खेली। भक्तों ने एक-दूसरे को गले लगाकर गौर पूर्णिमा और होली की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने महाप्रसाद ग्रहण किया और भक्ति व आनंद के साथ यह पावन उत्सव संपन्न हुआ।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।