अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर नोएडा में कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई तेज करने का आह्वान
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर नोएडा के सेक्टर-8 स्थित कार्यालय में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) और किसान सभा गौतमबुद्धनगर की ओर से संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मजदूर और किसान संगठनों से जुड़े अनेक साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अधिक पढ़ें...