Vivek Vihar AC Blast: अग्निकांड पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (03 May 2026): दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार में हुए दर्दनाक अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद देश के शीर्ष नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। इस त्रासदी ने एक बार फिर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और आपदा प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा, “दिल्ली के शाहदरा में आग की घटना में लोगों की जान जाने से मैं अत्यंत दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे को अत्यंत दुखद बताया। उन्होंने कहा, “दिल्ली के शाहदरा जिले में आग की घटना में लोगों की जान जाना अत्यंत पीड़ादायक है। जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस घटना को बेहद पीड़ादायक बताया। उन्होंने कहा, “दिल्ली के विवेक विहार में हुई आगजनी की घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इस हादसे में जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। ईश्वर शोक-संतप्त परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”
गृह मंत्री ने आगे कहा, “स्थानीय प्रशासन घायलों को सर्वोच्च चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहा है और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।