Vivek Vihar AC Blast: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने जताया दुख

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (03 May 2026): दिल्ली के विवेक विहार इलाके में हुए दर्दनाक अग्निकांड ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। इस हादसे में 9 लोगों की असमय मृत्यु हो गई, जिससे इलाके में शोक की लहर है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे पीड़ित परिवारों के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि यह हादसा न केवल प्रभावित परिवारों बल्कि पूरे समाज के लिए बेहद पीड़ादायक है।

घटना के बाद वीरेन्द्र सचदेवा, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, स्थानीय विधायक संजय गोयल, पार्षद पंकज लूथरा और शाहदरा जिलाध्यक्ष दीपक गाबा के साथ पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी और भाजपा की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

इस दुखद घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा, “विवेक विहार के बी ब्लॉक में एसी यूनिट में आग और ब्लास्ट से हुए इस हादसे में 9 लोगों की असमायिक मृत्यु अत्यंत दुखद है और यह पीड़ित परिवारों के लिए अपूरणीय क्षति है।” उन्होंने यह भी बताया कि स्थानीय विधायक संजय गोयल सूचना मिलते ही कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गए थे और राहत कार्यों की निगरानी करते हुए कई लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने आगे कहा, “हमारे विधायक संजय गोयल ने फायर ब्रिगेड और पुलिस के साथ मिलकर राहत कार्य को मॉनिटर किया और लगभग 18 से 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की।” अंत में उन्होंने आश्वासन दिया कि दिल्ली भाजपा इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है।

इस हादसे को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर हालात का जायज़ा लिया और पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका दुख साझा किया। इस दौरान उनके साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, स्थानीय विधायक संजय गोयल और निगम पार्षद पंकज लूथरा भी मौजूद रहे, जिन्होंने मिलकर पीड़ितों को सांत्वना दी और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बताया, “स्थानीय प्रशासन, डीडीएमए, दिल्ली फायर सर्विस और दिल्ली पुलिस की टीमें पूरी तत्परता से राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी रहीं, जिसके कारण करीब 20 लोगों की जान बचाई जा सकी।” हालांकि, इस हादसे में 9 लोगों की असामयिक मृत्यु ने सभी को गहरे आघात में डाल दिया है। उन्होंने कहा, “इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और शोकाकुल परिवारों के साथ इस कठिन समय में खड़ा हूं।”

विवेक विहार अग्निकांड पर पर्यावरणविद् अनिल सूद SPCHETNA का बयान

गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “बार-बार होने वाली घातक आग की घटनाओं के पीछे एक अहम कारण लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। भूजल स्तर में गिरावट के कारण अर्थिंग सिस्टम निष्क्रिय हो जाते हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट और स्पार्किंग की घटनाएं बढ़ती हैं।

दुर्भाग्यवश, इस पहलू पर न तो बिजली वितरण कंपनियां (DISCOMs) गंभीरता से ध्यान दे रही हैं, क्योंकि इसमें अतिरिक्त लागत आती है और न ही प्रशासन इस दिशा में ठोस कदम उठा रहा है।”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।