Vivek Vihar AC Blast: 4 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 9 की मौत | फायर ऑफिसर ने क्या कहा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (03 May 2026): रविवार सुबह दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 3:45 बजे आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग इतनी तेजी से फैली कि इमारत में रहने वाले लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह इमारत करीब 800 गज के प्लॉट पर बनी हुई थी, जिसमें हर फ्लोर पर दो-दो फ्लैट बनाए गए थे एक आगे की तरफ और एक पीछे की ओर।

फायर ऑफिसर मुकेश वर्मा ने घटना पर जानकारी देते हुए कहा, “3:45 पर हमें सूचना मिली थी कि विवेक विहार के बी ब्लॉक में आग लगी है। इसके बाद तुरंत हमारी गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन तथा फायर फाइटिंग ऑपरेशन इम्मीडिएटली शुरू किया गया।” उन्होंने बताया कि रियर साइड को ग्रिल से कवर किया गया था, जिसकी वजह से अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

दमकल विभाग ने फ्रंट साइड से अपने स्पेशलिस्ट व्हीकल और आधुनिक उपकरणों को तैनात कर राहत कार्य को तेजी से अंजाम दिया। मुकेश वर्मा के अनुसार, “फ्रंट साइड से हमने अपने स्पेशलिस्ट व्हीकल तथा अनेक इक्विपमेंट डेप्लॉय करके कुल 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसमें से 9 लोगों को जीटीबी अस्पताल भेजा गया। इनमें से केवल एक व्यक्ति को गंभीर बर्न इंजरी थी, बाकी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।”

हालांकि राहत कार्य के दौरान एक दर्दनाक सच्चाई भी सामने आई। जैसे-जैसे टीमें इमारत के ऊपरी हिस्सों में पहुंचीं, वहां से शव बरामद होने लगे। इस पर फायर ऑफिसर ने बताया, “ऑपरेशन के दौरान जैसे-जैसे हम ऊपर बढ़ते गए, हमने कुल 9 शव बरामद किए, जिन्हें दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है।” उन्होंने यह भी बताया कि इमारत में केवल एक ही एंट्री और एग्जिट पॉइंट था, जिससे लोगों के बाहर निकलने में बाधा उत्पन्न हुई।

घटना के दौरान पार्किंग व्यवस्था भी राहत कार्य में बाधा बनी। इमारत के नीचे स्टिल्ट पार्किंग थी और सड़क के दोनों ओर भी वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी, जिससे दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में कठिनाई हुई। मुकेश वर्मा ने कहा, “स्टिल्ट में पूरी पार्किंग थी और रोड के दोनों तरफ भी गाड़ियां खड़ी थीं, जिसकी वजह से फायर व्हीकल को दिक्कत हुई, लेकिन हमने स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में कर लिया।” उन्होंने बताया कि मौके पर कुल 14 दमकल गाड़ियां तैनात की गई थीं और फिलहाल एहतियात के तौर पर एक-दो गाड़ियां अभी भी मौके पर मौजूद रहेंगी ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।