दिल्ली चुनाव: कांग्रेस को बड़ा झटका, शमीला बेगम समेत कई नेता AAP में शामिल
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा कभी भी हो सकती है, और इससे पहले राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार शाम कांग्रेस को बड़ा झटका लगा जब मुस्तफाबाद क्षेत्र की कांग्रेस पार्षद शमीला बेगम और कई अन्य नेताओं ने आम आदमी पार्टी (आप) की सदस्यता ग्रहण कर ली। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आप में शामिल हुए नेताओं का पटका और टोपी पहनाकर स्वागत किया।
अधिक पढ़ें...