नई दिल्ली (9 फरवरी 2025): आम आदमी पार्टी (AAP) की बड़ी हार के बाद दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी आज अपने पद से इस्तीफा दे सकती हैं। वह सुबह 11 बजे उपराज्यपाल (LG) वीके सक्सेना से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपेंगी। उनके साथ सभी पूर्व कैबिनेट मंत्री भी अपने पदों से इस्तीफा देंगे।
AAP को हाल ही में हुए चुनावों में करारी हार मिली है, जिसके बाद पार्टी नेतृत्व ने आज ही इस्तीफा देने का फैसला लिया है। इस्तीफे के बाद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नई सरकार बनाने की प्रक्रिया तेज हो सकती है। माना जा रहा है कि भाजपा जल्द ही नई सरकार बनाने के लिए अपनी रणनीति तैयार करेगी।
सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता इस हार की जिम्मेदारी ले सकते हैं और पार्टी में बड़े बदलाव भी हो सकते हैं। अब यह देखना होगा कि दिल्ली में अगली सरकार कैसे बनेगी और कौन नया मुख्यमंत्री बनेगा। फिलहाल, सभी की नजरें LG सचिवालय में होने वाली इस बड़ी राजनीतिक हलचल पर टिकी हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।