नई दिल्ली (08 फरवरी, 2025): नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया है। इस जीत के साथ ही भाजपा ने न केवल दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक सफलता दर्ज की, बल्कि दिल्ली की जनता का विश्वास भी जीता।
भाजपा की इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के मार्गदर्शन का परिणाम बताया जा रहा है। भाजपा नेताओं का कहना है कि दिल्ली की जनता ने मोदी जी की गारंटी, सेवा, सुशासन और विकास को चुना है।
प्रवेश वर्मा ने जीत के बाद अपने बयान में कहा, “आज दिल्ली को AAP-दा जैसी बीमारी से छुटकारा मिला है। लूट, झूठ, भ्रष्टाचार और गंदगी की राजनीति का अंत हुआ है। दिल्ली की जनता ने अहंकारी AAP का घमंड तोड़ा है और राष्ट्रहित में स्थिर सरकार को चुना है।”
उन्होंने आगे कहा, “नई दिल्ली और दिल्लीवासियों ने 27 साल बाद भाजपा को सेवा का अवसर दिया है। भाजपा सरकार गरीब कल्याण और सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी और दिल्ली को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ राजधानी बनाएगी।”
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मेरे पास सभी के समर्थन और आशीर्वाद के लिए शब्द नहीं हैं। मैं सदैव 24×7 उपलब्ध रहूंगा और अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।”
भाजपा की इस प्रचंड जीत को मोदी सरकार की नीतियों और दिल्ली की जनता की अपेक्षाओं के समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। अब भाजपा सरकार पर राजधानी में विकास और सुशासन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की जिम्मेदारी होगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।