न्यू अशोक नगर थाने में लगी भीषण आग, मालखाने में खड़ी कई गाड़ियां जलीं
पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना परिसर में मंगलवार दोपहर अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मालखाने में खड़ी वाहनों में आग लग गई। यह घटना दोपहर करीब 1:06 बजे हुई, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे परिसर में धुआं फैल गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने तुरंत लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाया।
अधिक पढ़ें...