भाई – बहनो के प्यार ने दिया दिल्ली मेट्रो को तोहफा
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने 8 अगस्त 2025 को अपना अब तक का सबसे बड़ा यात्री रिकॉर्ड दर्ज किया। इस दिन सभी मेट्रो लाइनों पर कुल 81,87,674 यात्राएं हुईं, जो अब तक का सर्वोच्च आंकड़ा है। रक्षाबंधन से पहले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए DMRC ने उसी दिन 92 अतिरिक्त ट्रिप्स चलाईं, जिससे यात्रियों को भीड़ के बीच भी सुगम सफर मिल सके।
अधिक पढ़ें...