दिल्ली में कल लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, ट्रैफिक चालान समेत कई मामलों का होगा निपटारा
दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 22 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह लोक अदालत राजधानी के प्रमुख जिला न्यायालय परिसरों कड़कड़डूमा, साकेत, पटियाला हाउस, राउज एवेन्यू, द्वारका, रोहिणी और तीस हजारी में आयोजित होगी। इसका उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी सहमति से त्वरित और सस्ता समाधान सुनिश्चित करना है।
अधिक पढ़ें...