धूल भरी आंधी के बाद बदला दिल्ली-NCR का मौसम, IMD ने बारिश की जताई संभावना

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (23 मई, 2026): दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में शनिवार शाम अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज धूल भरी आंधी (Dust Storm) चलने के बाद पूरे इलाके में मौसम सुहावना हो गया। कई इलाकों में तेज हवाओं के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं आसमान में बादल भी छा गए।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने की वजह से राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है। विभाग ने अगले कुछ घंटों में हल्की से मध्यम बारिश (Rain Alert) होने की संभावना भी जताई है।

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत कई इलाकों में अचानक चली तेज हवाओं के कारण सड़कों पर धूल का आलम छा गया। मौसम बदलने के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत महसूस हुई।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।