गोविंदपुरी डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा: हत्या के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (23 मई 2026): दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में 20 मई को हुए सनसनीखेज मां-बेटे हत्याकांड (Double Murder Case) के मुख्य आरोपी सौरभ को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ (Encounter) के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई साउथ ईस्ट जिले की एंटी नारकोटिक्स टीम (Anti Narcotics Squad) ने की।

पुलिस के अनुसार आरोपी घाटी पार्क इलाके में बैठकर नशा कर रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी (Cordon Operation) कर आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने पुलिस पार्टी को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस पर चार राउंड फायर किए।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई (Retaliatory Firing) करते हुए आरोपी के पैर में गोली मारी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी सौरभ 20 मई को गोविंदपुरी में मां और बेटे की हत्या के मामले में वांछित था। इस वारदात के बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।