नोएडा के धवलगिरि बी-5 अपार्टमेंट में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (08 दिसंबर 2024): नोएडा के सेक्टर-34 स्थित धवलगिरि बी-5 अपार्टमेंट में धवलगिरि आरडब्ल्यूए और मैश मानस हॉस्पिटल के सहयोग से रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 100 निवासियों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई।

शिविर में अस्पताल द्वारा पेप स्मीयर टेस्ट, हड्डियों की जांच, शुगर और खून की जांच सहित विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं नि:शुल्क प्रदान की गईं। साथ ही, अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उपस्थित लोगों को मधुमेह से बचाव के तरीके, संतुलित आहार और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिए।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के.के. जैन ने बताया कि यह शिविर समाज के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस अवसर पर महासचिव के.के. भाटिया, संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष आर.सी. शर्मा, एम.पी. शर्मा, अर्चना और योगेश कुमार सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

टिप्पणियाँ बंद हैं।