नई दिल्ली (13 मार्च 2025): दिल्ली के कनॉट प्लेस में आज एक रेस्टोरेंट की रसोई में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की वजह एलपीजी सिलेंडर में लीकेज बताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग तुरंत हरकत में आया और मौके पर छह दमकल गाड़ियों को भेजा गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के दौरान रेस्टोरेंट में काम कर रहे कर्मचारियों और वहां मौजूद कुछ ग्राहकों में दहशत फैल गई।
इस हादसे में छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में से कुछ को मामूली चोटें आई हैं, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रेस्टोरेंट में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे एलपीजी सिलेंडर के इस्तेमाल के दौरान पूरी सावधानी बरतें और किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।