नोएडा (12 मार्च, 2025): WTC नोएडा में निवेश करने वाले बायर्स ने सोमवार को नोएडा मीडिया क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिल्डर आशीष भल्ला पर गंभीर आरोप लगाए। बायर्स का कहना है कि उन्होंने करोड़ों रुपये इन्वेस्ट किए, लेकिन अब तक उन्हें उनकी यूनिट या ऑफिस नहीं मिला। उनका आरोप है कि WTC बिल्डर ने पैसा लेकर मौज की, लेकिन निवेशकों की सुध नहीं ली।
बायर्स का दर्द: ना ऑफिस मिला, ना पैसा लौटा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए बायर्स ने बताया कि सैकड़ों लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई WTC प्रोजेक्ट में लगाई थी, लेकिन आज वे अपनी रकम वापस पाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। बायर्स ने कहा कि उन्होंने पुलिस और प्रशासन से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
भूटानी ग्रुप पर मिला-जुला भरोसा
कुछ बायर्स का कहना है कि WTC ने अपनी प्रॉपर्टी भूटानी ग्रुप को शिफ्ट कर दी है। हालांकि, इस पर बायर्स की राय बंटी हुई है। कुछ बायर्स को भरोसा है कि भूटानी उन्हें उनकी यूनिट दिला सकता है, जबकि कई लोगों का कहना है कि उन्हें अब प्रॉपर्टी नहीं चाहिए, बल्कि उनका पैसा वापस मिलना चाहिए।
ईडी ने आशीष भल्ला को किया गिरफ्तार
गौरतलब है कि ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने कुछ दिनों पहले WTC के चेयरमैन आशीष भल्ला को गिरफ्तार किया था। भल्ला पर करोड़ों रुपये के गबन का आरोप है। ईडी ने उनके कई ठिकानों पर छापेमारी कर 3500 करोड़ रुपये के अवैध दस्तावेज बरामद किए और मामले की जांच जारी है।
योगी सरकार से की गुहार
बायर्स ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्र सरकार से अपील की है कि WTC बिल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उनके पैसे लौटाए जाएं। बायर्स का कहना है कि जिस तरह अंसल बिल्डर पर कार्रवाई हो रही है, उसी तरह WTC बिल्डर पर भी सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।।
इस मामले को लेकर टेन न्यूज नेटवर्क की टीम प्रशासन से संपर्क स्थापित करने में जुटी है, संपर्क स्थापित होने के बाद सरकारी महकमे के बयान के साथ खबर को अपडेट किया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।