रजिस्ट्री कार्य के समय में बढ़ोतरी, अब शाम छह बजे तक होंगे पंजीकरण

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (7 मार्च 2025): लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टाम्प, न्यायालय शुल्क और पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने निबंधन कार्यालयों में रजिस्ट्री कार्य का समय एक घंटा बढ़ा दिया है। अब रजिस्ट्री का काम शाम छह बजे तक चलेगा। इसके साथ ही, एक मुश्त समाधान योजना की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है।

राज्यमंत्री के निर्देशों के बाद, गौतमबुद्ध नगर जिले के निबंधन और रजिस्ट्री कार्यालयों के अधिकारियों ने स्टाफ को समयसारिणी में बदलाव के आदेश जारी कर दिए हैं। एआईजी स्टाम्प वीएस वर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेशभर के सभी उप-निबंधक कार्यालयों में रजिस्ट्री कार्य अब मार्च महीने के अंत तक शाम छह बजे तक होगा। इसका मतलब है कि जिले के लोग अब स्लाट बुक करने के लिए शाम पांच बजे तक कार्यालय में अपनी उपस्थिती दर्ज करा सकेंगे।

इसके अलावा, माह के अंतिम रविवार को भी विलेख पंजीकरण का कार्य पूरा किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अधिक से अधिक विलेखों का पंजीकरण किया जाए और राजस्व लक्ष्य को पूरा किया जा सके। खासकर होली और नवरात्रि के दौरान अचल संपत्तियों के पंजीकरण की संभावना ज्यादा है, इसलिए सार्वजनिक अवकाश के कारण रजिस्ट्री कार्य का समय बढ़ाया गया है।

इसके साथ ही, एक मुश्त समाधान योजना के तहत स्टाम्प कमी के मामलों का निपटारा अब केवल 100 रुपये के अर्थदंड पर किया जाएगा। इससे संबंधित मामलों के समाधान के लिए यह एक अहम कदम होगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।