जीएल बजाज संस्थान में प्रबंधन एवं सांस्कृतिक महोत्सव “संकल्प-2025” का भव्य आयोजन
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (08 मार्च 2025): ग्रेटर नोएडा स्थित जीएल बजाज इन्स्टीट्यूट आफ मैनेजमेण्ट एण्ड रिसर्च ने छात्रओं की प्रतिभाओं को निखारने एवं उन्हें एक सांस्कृतिक मंच प्रदान करने के अपने अभियान में आज 7 मार्च 2025 को गतवर्षों की भांति इस वर्ष मी सांस्कृतिक एवं मैनेजमेण्ट महोत्सव “संकल्प के 25 का आयोजन किया है।
इस सांस्कृतिक एवं मैनेजमेण्ट प्रतियोगिता में दिल्ली एवं एनसीआर के शैक्षणिक संस्थानों के 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिता में भागीदारिता कर अपने जौहर दिखाएंगे। संकल्प 2025 के आयोजन का उद्देश्य छात्रों में आपसी मैत्रीभाव की भावना के विकास के साथ-साथ उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने एवं निखारने का मंच प्रदान करना है। संकल्प महोत्सव का मुख्य आकर्षण प्रख्यात गायक यासिर देसाई का गायन प्रस्तुति होगी।
इस महोत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओं में गायन, नृत्य (एकल एवं समूह), मैनेजमेण्ट क्विज, बिजनेस प्लान, ऐडमेड शो, स्टैण्डअप कमेडी, एक्सटेम्पोर वाद-विवाद, टीशर्ट पेण्टिंग, बेस्ट आफ वेस्ट ट्रेजर हण्ट, नुक्कड़ नाटक रंगोली, आनलाइन गेमिंग के अतिरिक्त फैशन शो का आयोजन किया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।