दिल्ली की जनता को पैरालाइज्ड करना चाहती हैं BJP : सत्येंद्र जैन | मोहल्ला क्लिनिक

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (07 मार्च, 2025): आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सत्येंद्र जैन ने बीजेपी सरकार द्वारा दिल्ली में 250 मोहल्ला क्लिनिक बंद करने के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लिनिक आम जनता के लिए बेहद महत्वपूर्ण थे, जहां अधिकतर टेस्ट मुफ्त में किए जाते थे और यह लोगों की बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं को घर के करीब पहुंचाते थे। दिल्ली सरकार ने करीब 500 मोहल्ला क्लिनिक तैयार किए थे, लेकिन अब बीजेपी सरकार इनमें से आधे को बंद करने जा रही है, जो बेहद गलत है।

सत्येंद्र जैन ने कहा कि एक तरफ बीजेपी सरकार मोहल्ला क्लिनिक का नाम बदलकर ‘आरोग्य मंदिर’ रख रही है और दूसरी तरफ इन्हें बंद कर रही है। उन्होंने बीजेपी से अपील की कि कोई भी मोहल्ला क्लिनिक बंद न किया जाए, बल्कि और ज्यादा खोले जाएं। जैन ने यह भी कहा कि किराए पर चल रहे क्लिनिकों को लेकर गलतफहमी पैदा की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी दफ्तर भी किराए पर होते हैं और अगर गांव के अंदर किराए पर जगह लेकर क्लिनिक बनाया जाता है तो इसमें कोई बुराई नहीं है।

जैन ने जानकारी दी कि दिल्ली के अंदर हर दिन करीब 75,000 लोग मोहल्ला क्लिनिक से इलाज करवाते हैं। आज के डिजिटल युग में सब कुछ ट्रैक किया जा सकता है और ऐसे में क्लिनिकों को बंद करने का फैसला दिल्ली की जनता को मुश्किल में डालने जैसा है। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह से पहले की सरकार द्वारा शुरू की गई सेवाओं को बंद किया जाएगा तो यह गलत होगा। जैन ने मांग की कि मोहल्ला क्लिनिकों की संख्या घटाने के बजाय इसे और बढ़ाया जाना चाहिए।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।