नोएडा (06 मार्च, 2025): नोएडा के सेक्टर 63 स्थित बहलोलपुर की झुग्गी झोपड़ी कॉलोनी में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि सिलेंडर फटने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे करीब दो दर्जन झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। हालांकि, इस हादसे में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है, जिससे राहत की बात है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) प्रदीप कुमार ने जानकारी दी कि झुग्गियों का घनत्व ज्यादा होने और तेज हवा चलने के कारण आग तेजी से फैली। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। प्रदीप कुमार ने बताया, “हमारा मुख्य उद्देश्य आग को फैलने से रोकना और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित करना है।”
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। झुग्गियों में रहने वाले लोग आग लगते ही घबराकर बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थानों पर चले गए। कई लोग जो फंसे हुए थे उन्हें अग्निशमन विभाग के कर्मियों के द्वारा बाहर निकल गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।