ग्रेटर नोएडा में दूध लेने जा रहे व्यक्ति के साथ मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (05 मार्च 2025): बीटा-2 थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना सामने आई है, जहां तीन लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज की और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, घटना 2 मार्च की है जब पीड़ित सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित डेयरी से दूध लेने जा रहा था। तभी अरुण कुमार, मुकुल और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोककर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और फिर उस पर हमला कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने बीटा-2 थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों अरुण कुमार और मुकुल को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।