आटा चक्की में युवक का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप लगाया!

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (7 दिसंबर 2024): ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक आटा चक्की के अंदर मिला। शव के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिसके चलते परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस इस घटना को आत्महत्या का मामला मान रही है।

मृतक की पहचान 30 वर्षीय राम अवतार भाटी के रूप में हुई है, जो देवटा गांव का रहने वाला था और ग्रेटर नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करता था। राम अवतार शुक्रवार रात को परिवार के ही एक युवक के बुलावे पर दनकौर रेलवे स्टेशन के पास स्थित आटा चक्की पर गया था।जब देर रात तक वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान राम अवतार का शव आटा चक्की के अंदर पाया गया। शव के गले पर चोट के निशान देखे गए, जिससे परिजनों ने हत्या का संदेह जताया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे एक दुर्घटना बताते हुए कहा कि आटा चक्की की मशीन में कपड़ा फंसने के कारण राम अवतार का दम घुट गया, जिससे उसकी मौत हो गई।हालांकि, परिजनों ने पुलिस के इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि राम अवतार की हत्या की गई है और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। परिजनों ने परिवार के ही एक अन्य युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस का कहना है कि अब तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस की जांच पर सवाल उठाए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। फिलहाल, पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।।

टिप्पणियाँ बंद हैं।