नई दिल्ली (28 फरवरी 2025): दिल्ली विधानसभा में ‘जय भीम’ के नारों पर हुए विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के सभी विधायकों को सदन से निलंबित किए जाने के बाद पार्टी ने इसे लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया और भाजपा सरकार पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया।
AAP नेता और दिल्ली विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष आतिशी मार्लेना ने मीडिया से कहा कि जब उन्होंने बाबा साहब की तस्वीर हटाने का विरोध किया, तो उन्हें सदन से निष्कासित कर दिया गया और विधानसभा परिसर में भी घुसने नहीं दिया गया। इस मुद्दे पर पार्टी अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए समय मांग रही है। आतिशी का आरोप है कि भाजपा सरकार ने न केवल विपक्षी विधायकों को सदन से बाहर कर दिया, बल्कि दो-दो बैरिकेड लगाकर और पुलिस बल तैनात कर उनके प्रवेश को भी रोक दिया। AAP नेता ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया और कहा कि “BJP हमें सदन में आने से रोक सकती है, लेकिन ‘जय भीम’ का नारा दिल्ली के हर गली-मोहल्ले में गूंजेगा। AAP नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बाबा साहब अंबेडकर की विचारधारा को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा, “BJP ने विधानसभा में बाबा साहब की तस्वीर हटाकर उनका अपमान किया। जब हमने इसका विरोध किया, तो हमारे विधायकों को निष्कासित कर दिया गया।” पार्टी ने ऐलान किया कि वह इस अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी और इसे देशव्यापी आंदोलन बनाएगी।
AAP नेता ने कहा कि वह इस मामले को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने उठाएगी। पार्टी ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है और जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति भवन जाएगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि”देश के लोकतंत्र की सबसे बड़ी जिम्मेदारी राष्ट्रपति के पास है। हम उनसे मिलकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग करेंगे।” अब यह लड़ाई सिर्फ विधानसभा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि दिल्ली और पूरे देश में ‘जय भीम’ के नारों को बुलंद किया जाएगा। BJP चाहती है कि हम चुप हो जाएं, लेकिन हम बाबा साहब का अपमान नहीं सहेंगे। दिल्ली के घर-घर में, हर गली-चौराहे पर ‘जय भीम’ गूंजेगा।
बता दें कि उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सदन में हंगामे के बाद दिल्ली विधानसभा के स्पीकर ने आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों को निलंबित कर दिया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।