विधायकों के निष्कासन पर क्या बोले अमानतुल्लाह खान, CAG को बताया झूठ का पुलिंदा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (27 फरवरी 2025): दिल्ली विधानसभा सत्र के तीसरे दिन भी आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों को विधानसभा परिसर में प्रवेश से रोक दिया गया। इससे पहले, सत्र के दूसरे दिन AAP के 21 विधायकों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था, और अब उन्हें विधानसभा परिसर में आने से भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस फैसले के विरोध में AAP विधायकों ने सदन के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और ‘जय भीम’ के नारे लगाए।
इसी बीच, AAP विधायक अमानतुल्लाह खान एकमात्र ऐसे विधायक हैं, जो निलंबन से बचे हुए हैं। उन्होंने टेन न्यूज़ से विशेष बातचीत में इस फैसले को गलत बताया। उन्होंने कहा, “मैं सदन में अपनी बात रखने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जब भी मैं बोलता था, मेरा माइक बंद कर दिया जाता था। यह न्यायसंगत नहीं है।” उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा से विधायकों को निष्कासित करना पूरी तरह गलत फैसला है।
अमानतुल्लाह खान ने बताया कि पूरा विवाद शहीद भगत सिंह और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर हटाने को लेकर हुआ। यह मुद्दा उठाने पर AAP विधायकों को सदन से निष्कासित कर दिया गया।
अमानतुल्लाह खान ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कैग (CAG) की रिपोर्ट सिर्फ झूठ का पुलिंदा है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
AAP विधायकों का निलंबन और उनके विधानसभा परिसर में प्रवेश पर रोक लगाने का मामला अब गंभीर राजनीतिक विवाद का रूप ले चुका है। विपक्ष इस फैसले को तानाशाही करार दे रहा है, जबकि सरकार अपने फैसले के पक्ष में मजबूती से खड़ी नजर आ रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।