सीएम कार्यालय से बाबा साहेब की तस्वीर हटाने पर गरमाया मामला, AAP नेताओं ने खोला मोर्चा
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (26 फरवरी, 2025): दिल्ली में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर मुख्यमंत्री कार्यालय से हटाए जाने को लेकर विवाद छिड़ गया है। हालांकि यह मामला मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़ा हुआ था, लेकिन विपक्ष ने इसे दिल्ली विधानसभा में भी उठाया। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने विधानसभा अध्यक्ष को इस मुद्दे पर अपनी पीड़ा जाहिर की और पूछा कि जहां से बाबा साहेब की तस्वीर हटा दी गई थी, वहां फिर से उनकी तस्वीर क्यों नहीं लगाई गई। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि क्या नरेंद्र मोदी जी बाबा साहेब से बड़े हो गए हैं? इस पर उन्हें विधानसभा से बाहर कर दिया गया।
विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष जानबूझकर बाबा साहेब का अपमान कर रहा है। कुलदीप कुमार ने भी कहा कि उन्हें ‘जय भीम’ के नारे लगाने के कारण निलंबित किया गया, जबकि विधानसभा में मोदी मोदी के नारे लगाने वालों को सराहा गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी के नेता जानबूझकर बाबा साहेब की तस्वीरें हटाने की कोशिश कर रहे हैं, जैसा कि संसद भवन में हुआ था।
कुलदीप कुमार ने यह स्पष्ट किया कि जब तक दिल्ली विधानसभा में बाबा साहेब की तस्वीर वापस नहीं लगाई जाती, उनका संघर्ष जारी रहेगा। उनका कहना था कि बीजेपी के नेता बाबा साहेब की छवि को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बहुजन समाज उनके अपमान को सहन नहीं करेगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।