इकोटेक-3 पुलिस के साथ मुठभेड़ में हत्या का आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (26 फरवरी, 2025): 25 फरवरी, मंगलवार को थाना इकोटेक-3 पुलिस ने 130 मीटर रोड पर चेकिंग के दौरान एक हत्या के आरोपी से मुठभेड़ की। पुलिस को सूचना मिली थी कि 21 फरवरी 2025 को डी पार्क कट के पास दो अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में थाना इकोटेक-3 पर मुकदमा पंजीकृत था। पुलिस को सूचना मिली कि एक आरोपी 130 मीटर रोड पर सैनी सुनपुरा कट के पास खड़ा है।

पुलिस के पहुंचने पर आरोपी ने जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायर किया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान प्रिन्स उर्फ बन्टी (21 वर्ष), पुत्र बलराज निवासी संतोषपुर बाघू, थाना कोतवाली बागपत, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, 01 जिन्दा और 01 खोखा कारतूस, मृतक का पर्स जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस सहित 20,000 रुपये बरामद हुए। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है और मामले की जांच जारी है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।