ग्रेटर नोएडा (26 फरवरी 2025): ग्रेटर नोएडा के सरकपुर गांव में मामूली विवाद के चलते गोली चलाने की घटना सामने आई है, जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 19 फरवरी की है, जब सागर नामक युवक अपनी दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान लक्की पुत्र विनोद, जो दूध सप्लाई कर वापस लौट रहा था, उसकी गाड़ी से उड़ती धूल को लेकर सागर और विनोद के बीच कहासुनी हो गई। मामूली गाली-गलौज से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गया, जिसमें लक्की, विनोद, सुभाष, जयप्रकाश उर्फ कालिया और वरुण ने सागर पर हमला कर दिया। झगड़ा बढ़ते-बढ़ते लक्की ने पिस्टल निकालकर सागर पर गोली चला दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना पर थाना दनकौर पुलिस ने सागर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 25 फरवरी को पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रशांत भड़ाना को बुलंदखेड़ा गांव के रास्ते के मोड़ पर गेट के पास से गिरफ्तार किया। वहीं, दूसरे आरोपी रिंकू को उसके घर ग्राम बुलंदखेड़ा से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने प्रशांत भड़ाना के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। फिलहाल, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहराई से जांच कर रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।