उत्तर प्रदेश (25 फरवरी 2025): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी देते हुए यूपी में जल्द ही 30,000 पदों पर नई पुलिस भर्ती निकलने का ऐलान किया है। ये भर्तियां यूपी के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर होगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा सत्र में उत्तर प्रदेश पुलिस में 30000 भर्तियां का ऐलान किया है और कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस में 2017 से अब तक करीब 1.56 लाख पदों पर भर्ती पूरी हो चुकी है । वर्तमान में 60 हजार पदों पर कांस्टेबलों की भर्ती चल रही है, जो चयन के बाद अगले एक महीने के भीतर ट्रेनिंग के लिए जाएंगे। इसके बाद वो यूपी पुलिस का हिस्सा बन जाएंगे। इस भर्ती के अलावा 30 हजार पदों पर प्रदेश में नई भर्तियों में भी होंगी। जिसकी प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।भर्ती में कांस्टेबल के साथ सब इंस्पेक्टर यानी दरोगा के पदों पर भी रिक्तियां आने की संभावना बताई जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।