‘भारतीय संस्कृति में अर्धनारीश्वर का दर्शन’ नारी शक्ति को लेकर प्रो डॉ वंदना शर्मा ‘दीया’ का अद्भुत संबोधन | TEN Samman 2026
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (22 November 2026): टेन न्यूज नेटवर्क के 21वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को ‘The Exceptional Naari – TEN Samman 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा क्षेत्रों की शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा, उद्यमिता, कला, संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस विशेष आयोजन की परिकल्पना टेन न्यूज नेटवर्क के फाउंडर गजानन माली और डायरेक्टर सुनीता माली के नेतृत्व में की गई।
समारोह में नोएडा विधायक पंकज सिंह, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष विमला बाथम, दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्य शर्मा और डीसीपी नोएडा प्रीति यादव सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की। अतिथियों ने महिलाओं की उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समावेशी और सशक्त समाज की कल्पना नहीं की जा सकती।

प्रो. डॉ. वंदना शर्मा ‘दीया’ ने साझा किया स्त्री शक्ति का वैचारिक दृष्टिकोण
अपने संबोधन में दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर एवं विद्वान वक्ता प्रो. (डॉ.) वंदना शर्मा ‘दीया’ ने भारतीय परंपरा में स्त्री और पुरुष तत्व की समानता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शन में स्त्री को केवल एक सामाजिक भूमिका तक सीमित नहीं किया गया, बल्कि उसे सृष्टि की मूल शक्ति के रूप में देखा गया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में ‘अर्धनारीश्वर’ की अवधारणा स्त्री और पुरुष तत्वों के संतुलन और परस्पर पूरकता का प्रतीक है। उनके अनुसार स्त्री और पुरुष को केवल जैविक या सामाजिक पहचान के रूप में देखने के बजाय दोनों को व्यापक सृष्टि-तत्व के रूप में समझने की आवश्यकता है।
प्रो. वंदना शर्मा ‘दीया’ ने कहा कि भारतीय वैदिक और दार्शनिक परंपरा में शक्ति को विशेष स्थान प्राप्त है। दुर्गा, सरस्वती, काली और लक्ष्मी जैसी देवी परंपरा के उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय चिंतन में शक्ति के विभिन्न स्वरूपों को स्वीकार किया गया है।
उन्होंने कहा कि स्त्री और पुरुष तत्वों में श्रेष्ठता या हीनता का प्रश्न नहीं होना चाहिए, क्योंकि दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों तत्वों के समन्वय से ही सृष्टि अपने पूर्ण स्वरूप में अभिव्यक्त होती है।
कथक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। जानी-मानी नृत्यांगना डॉ. कल्पना भूषण एवं सुपर्णा भूषण, कथक नृत्यांगना दुर्गेश्वरी सिंह, वैशाली कला केंद्र तथा त्यागराजा सेंटर फॉर म्यूजिक एंड डांस के कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
कलाकारों की प्रस्तुतियों ने समारोह में भारतीय कला, संस्कृति और नारी शक्ति के भाव को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की।

इस अवसर पर ADCP मनीषा सिंह, एमिटी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) बलविंदर शुक्ला, मुकेश शर्मा, नवरत्न फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अशोक श्रीवास्तव, NEA अध्यक्ष विपिन मल्हन, ज्योतिषाचार्य गौतम ऋषि, एडवोकेट डॉ. ए.पी. सिंह और दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रो. (डॉ.) वंदना शर्मा ‘दीया’ सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
समारोह का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज के विकास में योगदान देने वाली महिलाओं को मंच प्रदान करना और उनके कार्यों को सम्मानित करना रहा। ‘The Exceptional Naari – TEN Samman 2026’ के माध्यम से टेन न्यूज नेटवर्क ने महिला प्रतिभा, नेतृत्व, संघर्ष और उपलब्धियों को सम्मानित करते हुए समाज में महिला सशक्तीकरण के संदेश को मजबूती से सामने रखा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।