नोएडा से हर शुक्रवार खाटू श्याम और बालाजी के दर्शन का मौका, मुफ्त बसों से हजारों श्रद्धालु कर चुके यात्रा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Noida News (22 November 2026): नोएडा के श्रद्धालुओं के लिए समाजसेवी मुकेश शर्मा की ओर से एक विशेष धार्मिक सेवा संचालित की जा रही है। इसके तहत हर शुक्रवार नोएडा से श्री खाटू श्याम जी और मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए चार निःशुल्क बसें रवाना की जाती हैं। इस पहल के माध्यम से अब तक हजारों श्रद्धालु दोनों धार्मिक स्थलों के दर्शन कर चुके हैं।

शुक्रवार, 20 नवंबर को खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव के अवसर पर भी चार बसें श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुईं। इस दौरान मुकेश शर्मा स्वयं चारों बसों में पहुंचे और यात्रा पर जा रहे बच्चों, बुजुर्गों तथा परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने श्रद्धालुओं को बाबा के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं और सुखद यात्रा की कामना की।

इस साप्ताहिक धार्मिक सेवा की खास बात यह है कि श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना पड़ता। बस से आने-जाने के साथ नाश्ता, दोपहर और रात के भोजन की व्यवस्था भी पूरी तरह निःशुल्क की जाती है। इस पहल का उद्देश्य उन लोगों को धार्मिक यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है, जो विभिन्न परिस्थितियों के कारण दर्शन के लिए नहीं जा पाते।

इस अवसर पर मुकेश शर्मा ने कहा, “बाबा की कृपा से हर शुक्रवार श्रद्धालुओं के लिए चार बसों की व्यवस्था करने का सौभाग्य मिल रहा है। बहुत से लोग मन में बाबा के दर्शन की इच्छा रखते हैं, लेकिन परिस्थितियों के कारण जा नहीं पाते। हारे के सहारे खाटू श्याम बाबा का दिल से आभार है कि उन्होंने मुझे इन भक्तों की यात्रा का माध्यम बनाया। श्रद्धालुओं के चेहरे पर दर्शन के लिए जाने की खुशी देखकर मन को बहुत संतोष मिलता है।”

उन्होंने आगे कहा, “बाबा के जन्मोत्सव पर मन था कि चारों बसों में जाकर सभी से मिलूँ और उन्हें शुभकामनाएँ दूँ। बच्चों का उत्साह, बुज़ुर्गों का आशीर्वाद और परिवारों का अपनापन मेरे लिए बहुत मायने रखता है। बाबा से प्रार्थना है कि सभी को अच्छे से दर्शन हों और हर परिवार पर उनकी कृपा बनी रहे।”

निःशुल्क यात्रा के लिए ऐसे कराएं पंजीकरण

श्री खाटू श्याम जी और मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के इच्छुक श्रद्धालु हर शुक्रवार नोएडा से रवाना होने वाली बसों में अपनी सीट आरक्षित कराने के लिए

8130308679 पर कॉल या वॉट्सऐप कर सकते हैं। यात्रा और भोजन की सभी व्यवस्थाएं निःशुल्क हैं। हालांकि, यात्रा में शामिल होने के लिए अग्रिम पंजीकरण अनिवार्य है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।