लखनऊ में पीएम नरेंद्र मोदी से मिले नोएडा MLA पंकज सिंह, प्राप्त किया मार्गदर्शन और आशीर्वाद
टेन न्यूज नेटवर्क
Lucknow News (22/11/2026): लखनऊ में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में नोएडा विधायक पंकज सिंह शामिल हुए। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री के प्रस्थान के समय पंकज सिंह को उनसे मिलने और उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला।
पंकज सिंह ने इस अवसर को अपने लिए खुशी और सौभाग्य का पल बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह का पहली बार दिल्ली से बाहर लखनऊ में आयोजित होना उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कौशल विकास को नई दिशा मिली है। Skill India Mission, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और आईटीआई को मजबूत करने जैसी पहलों से युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने के साथ आत्मनिर्भर बनने के अवसर भी मिल रहे हैं।
पंकज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य देश के युवाओं को हुनरमंद, आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।